आर्टिकल (Article) 'The' से संबधित प्रश्‍न अक्‍सर प्रतियोगी परिक्षाओं में पूछे जाते है और इनमें अक्‍सर ग‍लतियॉ भी हो जाती हैंं तो आइये जानते हैं आर्टिकल (Article) 'The' का सही प्रयाेेग कैसे करें -

ऐसे करें आर्टिकल The का सही प्रयाेगCorrect Use of Articles The in Hindi - ऐसे करें आर्टिकल 'The' का सही प्रयाेग

  1. आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग पूर्व निर्धारित वस्‍तु या व्‍यक्ति के पहले किया जाता है 
    • जैसे - Open the window. / Stand up on the bench 
  2. Singular Countable Noun से पहले पूरी जाति विशेष की विशेेषता बतलाने के लिए भी आर्टिकल 'The' का प्रयोग किया जाता है
    • जैसे - The dog is a faithful animal. 
  3. आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग Musical Instruments केे नाम से पहले किया जाता है
    • जैसे - The Guitar, The Tabla 
  4. किसी आविष्‍कार के नाम से पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किया जाता है
    • जैसे - The Television, The Telescope 
  5. शरीर केे अंगों के नाम से पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किया जाता है
    • जैसे - The head, The lag, 
  6. Superlative Degree के पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किया जाता है
    • जैसे - The best student, The most beautiful girl, The best player 
  7. आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग Unique वस्‍तुओं के पहले किया जाता है 
    • जैसे - The Earth, The Sun, The Stars 
  8. आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयाेेग Most of, Some of, Both of, Half of, None of, All of, Either of, Neither of, के बाद आने वाले Noun के पहले किया जाता हैै 
    • जैसे - All of the players have come. 
  9. किसी नदी, सागर, महासागर, खाडी, गल्‍फ, नहर, आदि केे नाम से पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किया जाता है 
    • जैसे - The Ganga, The Koshi, The Red sea, The Bay of Bengal, The Panama Canal 
  10. आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग प्रर्वत श्रंंखलाओं तथा द्वीप-समूूहाें के नाम से पहले किया जाता हैै 
    • जैसे - The Alps, The West Indies, 
  11. आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किसी रेगिस्‍तान, रेलगाडी, हवाई जहाज, समुद्री जहाज, आदि केे नाम से पहले किया जाता है 
    • जैैसे - The Himgiri Express, The Desert of Sahara, The Vikrant 
  12. आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किसी राजनीतिक दल, धार्मिक साम्‍प्रदाय, धार्मिक ग्रंथ, होटल एवं रेस्‍टूरेन्‍ट, पुस्‍तकालय, अखबार के नाम से पहले किया जाता है
    • जैसे - The Bhartiya Janta Party, The Hindus, The Grand Hotel, The British Library, The Hindustan Times 
  13. आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किसी ऐतिहासिक इमारत, वंश, साम्राज्‍य, ऐतिहासिक धटना, आदि के नाम से पहले किया जाता हैै 
    • जैसे - The Qutub Minar, The Gupta Dynasty, The Mughal Empire, 
  14. NOTE - अनेक महत्‍वपूर्ण इमारत तथा संस्‍था के नाम दो शब्‍दों से मिलकर बने होते हैं जिनमें एक शब्‍द किसी व्‍यक्ति अथवा स्‍थान का नाम होता हैं ऐसे नामों से पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयाेेग नहीं किया जाता है 
    • जैसे - Victoria Station, Jai Singh Palace
English Grammar Explanations - Articles, Advanced Article Usage, How to use Articles, how to use the articles correctly in english, correct use of articles in english grammar, proper use of articles in grammar, use of articles with examples

Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें