अभिमन्‍यु भारद्वाज 11:12:00 AM 1 A+ A- Print Email
इस दुनियॉ में कोई ऐसा व्‍यक्ति होगा जो लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar) के बारे में न जानता हो भारत की स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर अपनी आवाज से दुनियॉ में नाम कर चुकी हैं तो आइये जानते हैंं - Biography of Lata Mangeshkar in Hindi - लता मंगेशकर का जीवन परिचय

लता मंगेशकर का जीवन परिचय

important information about Lata Mangeshkar - लता मंगेशकर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  1. लता मंगेशकर का जन्‍म 28 सितम्‍बर 1929 को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर शहर में मराठा परिवार में हुआ था
  2. इनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था वे रंगमंच के कलाकार थे
  3. इनके परिवार से हृदयनाथ मंगेशकर और बहनें उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंषले सभी ने संगीत में ही अपना कैरियर बनाया
  4. लता मंगेशकर जी ने अपना पहला गाना मराठी फिल्‍म "कीती हसाल" के लिए वर्ष 1942 में गाया था लेेकिन इस गीत काेे फिल्‍म में शामिल नहीं किया गया था
  5. इसके बाद लता जी की अवाज लाेगों को वर्ष 1942 में मराठी फिल्‍म 'पहिली मंगळागौर' में सुनाई दी थी
  6. लता जी ने वर्ष 1947 को पहला हिन्‍दी गाना फिल्‍म "आपकी आवाज में" फिल्‍म में गया था
  7. लता जी ने अंग्रेजी, असमिया, बांग्ला, ब्रजभाषा, डोगरी, भोजपुरी, कोंकणी, कन्नड़, मगधी, मैथिली, मणिपुरी, मलयालम, हिंदी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, मराठी, नेपाली, उडिया, पंजाबी, संस्कृत, सिंहली आदि भाषाओं में गीत गाए हैं
  8. लता मंगेशकर अब तक 20 से अधिक भाषाओं मे 30000 से अधिक गाने गा चुकी हैं
  9. लता जी बतौर अभिनेत्री भी काम कर चुकी हैंं वे हिन्‍दी फिल्‍म बड़ी माँ, जीवन यात्रा, सुभद्रा, छत्रपति शिवाजी जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं
  10. लता जी गायक, अभिनेत्री होने के साथ एक फिल्‍म निर्माता भी रहीं हैं वे 'लेकिन', बादल' और कांचनजंगा जैसी फिल्में बना चुकी हैं
  11. सन 1974 में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का 'गिनीज़ बुक रिकॉर्ड' उनके नाम पर दर्ज है
  12. वर्ष 1951 में लताजी ने सर्वाधिक 225 गीत गाए थे
  13. पुरुष गायकों में मोहम्द रफी के साथ लता ने सर्वाधिक 440 युगल गीत गाए और महिला युगल गीत उन्होंने सबसे ज्यादा आशा भोंसले के साथ गाए हैं
  14. वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध में शहीद हुऐ लाेेगो काेे श्रद्धांजलि देने के लिये लता जी ने "ऐ मेरे वतन के लोगो" गीत गया था जिस समय यह गीत गया था उस समय वहॉ देश के प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू भी वहॉ उपस्थित थे
  15. लता जी के इस गीत का सुनकर सभी भाव-विभोर हो गये थे पं नेहरू की आँखें भी भर आईं थीं
  16. लता जी काेे भारत सरकार द्वारा वर्ष 2001 में भारत केे सर्वोच्च पुरस्कार “भारत रत्न” से सम्‍मानित किया गया है

लता मंगेशकर जी को दिये पुरस्‍कारों की सूची

1958 - फ़िल्म फेयर पुरस्कार
1962 - फ़िल्म फेयर पुरस्कार
1965 - फ़िल्म फेयर पुरस्कार
1993 - फ़िल्म फेयर पुरस्कार
1994 - फ़िल्म फेयर पुरस्कार
1972 - राष्ट्रीय पुरस्कार
1975 - राष्ट्रीय पुरस्कार
1990 - राष्ट्रीय पुरस्कार
1966 - महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार
1967 - महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार
1969 - पद्म भूषण से सम्मानित
1989 - दादा साहब फाल्के पुरस्कार
1993 - फिल्म फेर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
1996 - स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
1997 - राजीव गान्धी पुरस्कार
1999 - एन.टी.आर. पुरस्कार
1999 - पद्म विभूषण
1999 - ज़ी सिने का का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
2000 - आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
2001 - स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
2001 - भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न"
2001 - नूरजहाँ पुरस्कार
2001 - महाराष्ट्र भूषण

unknown facts about Lata Mangeshkar, Interesting Facts About Lata Mangeshkar, Lata Mangeshkar Bio, Facts, Networth, Family, Auto, Home, lata mangeshkar biography

Post a Comment

  1. लता जी के बारे में बहुत ही बढ़िया आर्टिकल थैंक्स फॉर शेयरिंग

    ReplyDelete

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें