बाबूजी के नाम से मशहूर और उत्‍तर प्रदेश के दो बार मुख्‍यमंत्री रह चुके भारतीय राजनीतिज्ञ कल्‍याण सिंह जी का 21 अगस्‍त 2021 को 89 साल की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस होने के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Chief Minister Kalyan Singh) जी थे तो आइये जानें कल्याण सिंह का जीवन परिचय - Biography of Kalyan Singh

कल्याण सिंह का जीवन परिचय - Biography of Kalyan Singh

कल्‍याण सिंह के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी - Important information about Kalyan Singh

यह भी पढें -  उत्तर प्रदेश बजट के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
  • कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में हुआ था
  • इनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी राजपूत और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था
  • इनकी पत्नी का नाम रामवती है इनके एक पुत्र एक पुत्री है
  • उनका बेटा राजवीर सिंह भी एक राजनेता हैं और वर्ष 2014 के आम चुनावों में वह संसद सदस्य के रूप में चुने गए कल्याण सिंह 35 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने
  • वह पहली बार 1967 में जनसंघ के टिकट पर अलीगढ़ जिले की अतरौली सीट से विधानसभा सदस्य चुने गये  
  • वर्ष 1975 में राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और वह 21 महीने तक जेल में रहे
  • इसके बाद 2002 तक दस बार विधायक बने
  •  वर्ष 1992 में उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में नकल करना बंद करवा दी थी उनकी सरकार द्वारा एंटी-कॉपीिंग एक्ट 1992 को लागू किया गया
  • उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये 6 दिसम्बर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था 
  • बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद कल्याण सिंह 1993 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अतरौली और कासगंज से विधायक निर्वाचित हुये
  •  कल्याण सिंह सितम्बर 1997 से नवम्बर 1999 तक दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
  • वर्ष 1997 में जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और उनकी सरकार ने स्कूलों में भारत माता की प्राथना और वंदे मातरम को अनिवार्य कर दिया था
  • उन्हें 26 अगस्त 2014 को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था
  • कल्याण सिंह को जनवरी 2015 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था
Tag - Kalyan Singh, kalyan singh family, kalyan singh death

Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें