भौतिकी के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रतिवर्ष भौतिकी में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है जापान के सिउकुरो मानाबे (Syukuro Manabe), जर्मनी के क्लाउस हैसलमैन (Klaus Hasselmann), व इटली के जिओर्गिओ पारिसी (Giorgio Parisi) ने संयुक्त रूप से जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए भौतिकी में 2021 का नोबेल पुरस्कार जीता है तो आइये जानते हैं भौतिकी के नोबेल पुरस्‍कार के बारे में - Know About the Nobel Prize in Physics

भौतिकी का नोबेल पुरस्‍कार - Nobel Prize in Physics

भौतिकी का नोबेल पुरस्‍कार - Nobel Prize in Physics

प्रिंसटन यूनीवर्सिटी में कार्यरत जापानी प्रो. मनाबे तथा मैक्‍स प्‍लैंक इंस्‍टीट्यूट फॉर मीटियोरोलॉजी  में कार्यरत प्रो. हैसलमैन को यह पुुुुुुरस्‍कार धरती की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग, ग्‍लोबल वार्मिंग के पूर्वानुमानों की परिवर्तनशील व प्रमाणिकता के मापन क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों के लिए दिया गया है वहीं इटली सेपींजा यूनीवर्सिटी के प्रो. जियोर्जियो पारिसी को परमाणु की गतिविधियों के ग्रहों के चुम्‍बकीय व्‍यवहार में परिवर्तन के अध्‍ययन के लिए यह दिया गया है एक करोड स्‍वीडिश क्रोनर के पुरस्‍कार की आधी राशि प्रो. मनाबे व प्रो. हैसलमैन में समान रूप से विभाजित की जाएगी जबकि शेष आधि राशि प्रो. जियोर्जियो पारिसी को दी गई है  
  • 1901 से लेकर अब तक भौतिक विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्‍कार 115 बार कुल 219 लोगों को दिया जा चुका है 
  • अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन बार्डिन ऐसे एक मात्र वैज्ञानिक है जिन्‍हें ये पुरस्‍कार 2 बार दिया गया है 
  • बार्डिन को यह पुरस्‍कार पहली बार 1956 में और दूसरी बार 1972 में दिया गया था 
  • वर्ष 1916, 1931, 1934, 1940, 1941, और 1942 में यह पुरस्‍कार किसी को भी नहीं दिया गया था 
  • यह पुरस्‍कार 47 बार किसी एक ही वैज्ञानिक को एकल रूप से प्रदान किया गया 
  • 32 बार यह पुरस्‍कार 2 लोगों को संयुक्‍त रूप से प्रदान किया गया 
  • 36 बार ये पुरस्‍कार 3 लोगों को संयुक्‍त रूप से प्रदान किया गया है 
  • भौतिक विज्ञान का पहला पुरस्‍कार 1901 में जर्मनी वैज्ञानिक विल्‍हैम रॉंटजेन को दिया गया था 
  • ब्रिटेन के वैज्ञानिक विलियम लॉरेंस ब्रेग भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्‍कार पाने वाले सबसे कम उम्र के व्‍यक्ति थे 
  • उन्‍हें यह पुरस्‍कार 1915 में दिया गया था जब विलियम लॉरेंस ब्रेग यह पुरस्‍कार दिया गया तब उनकी उग्र मात्र 25 वर्ष थी 
  • विलियम लॉरेंस ब्रेग को यह पुरस्‍कार उनके पिता विलियम हैनरी ब्रेग के साथ संयुक्‍त रूप से दिया गया था 
  • अमरीकी वैज्ञानिक आर्थर आश्किन भौतिक का नोबेल पुरस्‍कार पाने वाले सबसे अधिक उम्र के वैज्ञानिक थे उन्‍हें यह पुरस्‍कार 2018 में 96 वर्ष की उम्र में दिया गया था 
  • अब तक कुल 4 महिलाओं को भौतिकी का नोबेल पुरस्‍कार प्रदान किया गया है 
  • फ्रांस की मैडम क्‍यूरी यह पुरस्‍कार पाने बाली प्रथम महिला थी उन्‍हें यह पुरस्‍कार 1903 में दिया गया था 
Tag - All Nobel Prizes in Physics, Nobel Prize in Physics, nobel prize in physics 2021

Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें