साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 में ज़ांज़ीबार (Zanzibar) में पैदा हुए और इंग्लैंड में सक्रिय अब्दुलरज़क गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को "उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाड़ी में शरणार्थी के भाग्य के लिए उनकी अडिग और करुणामय पैठ के लिए" प्रदान किया गया 73 वर्षीय गुनराह ने दस उपन्यास लिखे हैं जिनमें 'पेरेडाइज़' और 'डेज़र्शन' भी शामिल है तो आइये जानते हैं साहित्‍य के नोबेल पुरस्‍कार के बारे में - Know About the Nobel Prize in Literature

साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार - Nobel Prize for Literature

साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार - Nobel Prize for Literature

तंजानिया के उपन्यासकार का जन्म 1948 में ज़ांज़ीबार में हुआ था और तब से वह यूके और नाइजीरिया में रहते हैं। वह अंग्रेजी में लिखते हैं, और उनका सबसे प्रसिद्ध उपन्यास पैराडाइज (Paradise) है, जिसे 1994 में बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया था। गुरनाह वर्तमान में यूके में रहते हैं और केंट विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य पढ़ाते हैं 

  • हर साल स्वीडिश एकेडमी, साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्रदान करने हेतु उम्मीदवारों के नामांकन के लिए अनुरोध प्रेषित करती है
  • नोबेल पुरस्कार की पुरस्कार राशि, इसकी शुरूआत के बाद से घटती -बढ़ती रही है लेकिन वर्तमान में यह दस मीलियन स्वीडिश क्रोनर है
  • विजेता को एक स्वर्ण पदक और एक नोबेल डिप्लोमा भी मिलता है और उसे स्टोकहोम में भाषण देने के लिए भी आमंत्रित किया जाता है
  • अगर यह पुरस्कार एक से अधिक विजेताओं को दिया जाता है राशि को बराबर बांट दिया जाता है
  • नोबेल पुरस्कार विजेता स्वीडन के राजा के हाथों से डिप्लोमा प्राप्त करते हैं
  • 1901 अब तक साहित्‍य का क्षेत्र में कुल 114 नोबेल पुरस्‍कार 118 साहित्‍यकारों को दिये जा चुके हैं 
  • वर्ष 1904,1917,1966,1974 में साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार दो लोगों को संयुक्‍त रूप से दिया गया था 
  • वर्ष 1914,1918,1935,1940,1941,1942,1943 में यह पुरस्‍कार किसी को भी नहीं दिया गया था 
  • वर्ष 2018 का पुरस्‍कार वर्ष 2019 में दिया गया था 
  • साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार पाने वाले सबसे कम उम्र के साहित्‍यकार ब्रिटिश प्रत्रकार रूडयाई किपलिंग थे जब उन्हें ये पुरस्‍कार दिया गया तब उनकी उम्र 41 वर्ष थी
  • किपलिंग ये पुरस्‍कार जंगल बुक के लिए वर्ष 1907 में दिया गया था इनका जन्‍म मुम्‍बई में हुआ था 
  • साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार सबसे अधिक उम्र में ब्रिटेन के साहित्‍यकार डोरिस लेसिंग को 2007 में दिया गया था जब उन्‍हेंं ये पुरस्‍कार दिया गया तब उनकी उम्र 88 वर्ष थी 
  • साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार अब 16 महिलाओं को दिया जा चुका है 
  • स्‍वीडिश लेखिका सेलमा लेगरलोफ पहली महिला साहित्‍यकार थीं जिन्‍हें वर्ष 1909 में यह पुरस्‍कार दिया गया था 
  • नोबेल साहित्‍य पुरस्‍कार 1931 में एरिक एक्‍सेल कार्लफेन्‍ट को मरणोपरान्‍त दिया गया था 
  • वर्ष 1971 में लागू नियम के अनुसार अब यह पुरस्‍कार मरणोपरान्‍त नहीं दिया जा सकता 
  • अगर पुरस्‍कार की घोषणा होने के बाद साहित्‍यकार की मौत होती है तो यह पुरस्‍कार घोषित व्‍यक्ति को ही दिया जाऐगा 
  • भारत के बंगला साहित्‍यकार रबीन्‍द्रनाथ टैगोर को 1913 में गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था 
  • रबीन्‍द्रनाथ जी भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले ऐसे व्‍यक्ति थे जिन्‍हें नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था 
Tag -Winners of the Nobel Prize for Literature, Nobel Prize in Literature, The 2021 Nobel Prize in literature winner


Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें