द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं इससे पहले ये झारखंड की गवर्नर रह चुकी हैं तो आइये जानते हैं भारत की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में

जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू - Know who is Draupadi Murmu

 

द्रौपदी मुर्मू के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी - Important information about Draupadi Murmu

  • द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था
  • उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था, जो अपनी परंपराओं के मुताबिक, गांव और समाज के मुखिया थे
  • उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर से की हैं उन्होंने भुवनेश्‍वर के रमादेवी वुमेंस कॉलेज से कला में स्नातक किया
  • उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था पति के निधन के बाद वो अपनी बेटी इतिश्री मुर्मू के साथ रहती हैं
  • द्रौपदी मुर्मू राजनीति में आने से पहले श्री अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च (रायरंगपुर) में मानद सहायक शिक्षिका थीं
  • इसके अलावा वह सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में काम कर चुकी थीं.
  • इन्होंने साल 1994 में रायरंगपुर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर के तौर पर काम करना चालू किया और यह काम इन्होने 1997 तक किया
  • भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में हिस्सा लिया और जीत दर्ज कराई
  • साल 1997 में ही मुर्मू बीजेपी की ओडिशा ईकाई की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष भी बनी थीं
  • इसके बाद ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल की गठबंधन की सरकार में साल 2000 से 2002 कर वह वाणिज्य और परिवहन स्वतंत्र प्रभार मंत्री रहीं
  • साल 2000-2004 के बीच में वो मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं
  • साल 2004 के बाद दोबारा विधायक बनीं और इन बीच उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक होने का नीलकंठ अवार्ड  साल 2007 में दिया गया
  • साल 2002 से 2009 तक और फिर वर्ष 2013 में मयूरभंज के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया
  • द्रौपदी मुर्मू साल 2015-2019 के बीच झारखण्ड की गवर्नर रही हैं
  • द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला थीं जिन्होंने गवर्नर का पद संभाला और पूरा भी किया
  • मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति भी बनीं हैं जिनकी उम्र 65 साल 35 दिन के लगभग है 
Tag - Droupadi Murmu, Who is Draupadi Murmu, Draupadi Murmu Biography, 

Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें