अभिमन्‍यु भारद्वाज 4:32:00 AM A+ A- Print Email
जानें मिशन चंद्रयान 2 के बारे में - Know about Mission Chandrayaan 2 (PDF) - चंद्रयान-2 को भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (Indian Space and Research Organization) (इसरो) ने तैयार किया है 22 जुलाई दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा से 3.8 टन के चंद्रयान-2 को छोड़ा जाएगा तो आइये जानें मिशन चंद्रयान 2 के बारे में - Know about Mission Chandrayaan 2 (PDF)

जानें मिशन चंद्रयान 2 के बारे में - Know about Mission Chandrayaan 2 (PDF)

  • चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंड करेगा जहां आज तक किसी ने लैंडिंग नहीं की है
  • इस उपग्रह को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के पास लैंड कराया जाऐगा
  • ये ऐसा अंतरग्रहीय मिशन होगा, जिसकी कमान दो महिलाओं, प्रॉजेक्ट डायरेक्टर एम. वनीता और मिशन डायरेक्टर रितु करिधाल के पास है
  • यह मिशन पूरी तरह स्वदेशी है
  • इस पूरे मिशन पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे
  • इसमें 13 भारतीय पेलोड में 8 ऑर्बिटर, 3 लैंडर और 2 रोवर होंगे
  • लैंडर का नाम रखा गया विक्रम है इसका वजन 1400 किलो और लंबाई 3.5 मीटर है यह चंद्रमा पर उतरकर रोवर स्थापित करेगा
  • ऑर्बिटर का वजन 3500 किलो और लंबाई 2.5 मीटर है यह अपने पेलोड के साथ चंद्रमा का चक्कर लगाएगा
  • ऑर्बिटर और लैंडर धरती से सीधे संपर्क करेंगे लेकिन रोवर सीधे संवाद नहीं कर पाएगा
  • रोवर नाम प्रज्ञान है जिसका मतलब होता है बुद्धि इसका वजन 27 किलो होगा और लंबाई 1 मीटर
  • यह सोलर एनर्जी से चलेगा और अपने 6 पहियों की मदद से चांद की सतह पर घूम-घूम कर मिट्टी और चट्टानों के नमूने जमा करेगा

पीडीएफ में डाउनलोड करें - Download in PDF

  • इसे जीएसएलवी मार्क तीन अंतरिक्ष यान के जरिए चांद पर भेजा जाएगा इसका वजन 3.8 टन है
  • 12 नवम्बर 2007 को इसरो और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी (रोसकोसमोस) के प्रतिनिधियों ने चंद्रयान-2 परियोजना पर साथ काम करने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे
  • भारत सरकार ने 18 सितंबर 2008 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस अभियान को स्वीकृति दी थी
  • भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन भी चांद की सतह पर अपना यान उतार चुके हैं
  • इसरो ने इससे पहले अक्टूबर 2008 में चंद्रयान-1 उपग्रह को चांद पर भेजा था

Tag - chandrayaan mission of india, chandrayaan 2 news, भारतीय चन्द्रयान अभियान, chandrayaan 2 launch date, chandrayaan 1

Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें