उत्‍तर प्रदेश(Uttar Pradesh) की योगी 2.0 की सरकार ने 26 मई को यूपी विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया है योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश ये बजट पेश किया योगी सरकार में वित्त मंत्री के रुप में सुरेश खन्ना लगातर छठा बजट पेश किया है ये बजट 6.10 लाख करोड़ रुपए का है जवकि पिछला बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपए का था तो आइये जानते हैं इस बजट में किसको क्‍या मिला उत्‍तर प्रदेश बजट 2022 - Uttar Pradesh Budget 2022

उत्‍तर प्रदेश बजट 2022 - Uttar Pradesh Budget 2022

जानें उत्‍तर प्रदेश बजट 2022 के बारे में  - Know about Uttar Pradesh Budget 2022

  • वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 की गई है
  • उज्जवला के लाभार्थी को साल में 2 सिलिंडर मुफ्त देने का प्रावधान 
  • सामूहिक विवाह योजना के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रवाधान किया गया है
  • देश में 9 से 14 साल की एक लाख बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की दोनों खुराक के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया
  • वाराणसी में संत रविदास और संत कबीर संग्रहालय बनेगा। दोनों संग्रहालयों को 25-25 करोड़ के बजट का प्रस्‍ताव 
  • 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ का बजट दिया गया है
  • प्राइवेट ट्यूबवेल के बिजली बिल में 50% छूट मिलती रहेगी
  • मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 695 करोड़ का प्रावधान किया गया है
  • पीडब्लूडी की सड़कों के लिए 18500 करोड़ का बजट प्रावधान है
  • काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया
  • बाढ़ नियंत्रण के लिए 2700 करोड़ का बजट प्रस्तावित है
  • नमामि गंगे में जल जीवन मिशन को 19,500 करोड़ से अधिक प्रस्तावित किया गया है
  • प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त 1535 थानों पर महिला बीट आरक्षी नामित करते हुए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई जाऐगी
  • प्रदेश केजिलों में 2740 महिला पुलिस कार्मिकों को 10,370 महिला बीटों का आवंटन किया जाऐगा
  • लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जाऐगा
  • प्रदेश में जिला स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापना की जाऐगी महिला सामर्थ्य योजना के लिए 72 करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी 
  • 5 साल में 4 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है माध्यमिक शिक्षा में 7540 पदों पर भर्ती की जाएगी मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार पद भरे जाएंगे।
  • कल्याण सिंह के नाम पर ग्राम उन्नति योजना चलेगी इसके तहत गांवों में सोलर लाइट लगेंगे
  • कानपुर मेट्रो रेल को 747 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है आगरा मेट्रो रेल को 597 करोड़ का बजट पेश किया गया है बनारस और गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है
  • स्वच्छ भारत मिशन शहरी के लिए 1353 करोड़ का बजट रखा गया है
  • पीएम ग्राम सड़क योजना के लिए 7373 करोड़ का बजट रखा गया है
  • प्रदेश में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है, जिसके लिए 276 करोड़ 66 लाख रुपये की व्यवस्था बजट में प्रस्तावित की गई है
  • जिलों के थानों को सुरक्षा उपकरणों और हथियारों से लैस करने के लिए 250 करोड़ का बजट रखा गया है
  • बुजुर्ग पुजारियों, संतों का कल्याण बोर्ड बनाने लिए 1 करोड़ रुपये मजदूरों, पटरीवालों के बच्चों के लिए छह से 12 तक पढ़ाने के लिए 300 करोड़ रुपये
  • राम जन्मभूमि मंदिर सड़क निर्माण के लिए 300 करोड़,  अयोध्या में जनसुविधाओं और पार्किंग के लिए 209 करोड़,  वाराणसी में गंगा तट से काशी विश्वनाथ तक सड़क के लिए 77 करोड़,  बनारस में पर्यटन सुविधा के लिए 100 करोड़, अयोध्या में पर्यटन सुविधा के लिए 100 करोड़ का प्रस्‍ताव
  • इस साल वृक्षारोपण अभियान में 35 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए 50 करोड़ के बजट का प्रस्‍ताव
  • लखनऊ एवं वाराणसी में वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डो तथा कुशीनगर में नवीन अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ ही जेवर में नोएडा ग्रीन फील्ड अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ उत्तर प्रदेश शीघ्र ही 5 अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला प्रदेश बन जायेगा
Tag - Uttar Pradesh Budget 2022 Live Updates, UP Budget 2022 Highlights, Uttar Pradesh Budget, up budget 2022 in hindi

Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें