अभिमन्‍यु भारद्वाज 3:17:00 PM A+ A- Print Email
भारत (India) में अनेकों तरह के जानवर (Animals) पाये जातेे हैं लेकिन इनमें से कुछ जानवर ऐसे भी हैं जो बहुत ही खतरनाक (Dangerous) हैं क्या आप जानते हैं काैन से हैं वे जानवर अगर नहीं तो आइये जानते हैं उन जानवरों के बारे में - 

list of 10 Most Dangerous Animals of India

भारत के 10 सबसे खतरनाक जानवर -list of 10 Most Dangerous Animals of India

1. सांप (Snake)

सांपों की ऐसी बहुत सी प्रजातियां हैं, जो अपने जहर से पलभर में किसी की जान ले सकती हैं इनमें से कई प्रजातियां भारत में पायी जाती हैं एक अनुमान के मुताबिक सांपों के कारण भारत (India) में प्रत्येक साल लगभग 5,000 लोगों की मौत हो जाती है

2. बाघ (Tiger)

भारत में प्रत्येक साल लगभग 800 से 1000 ऐसे मामले सामने आते हैं, जब बाघ इंसानों को अपना शिकार बना लेता है इस मामले में सुंदरबन के टाइगर्स टॉप पर हैं, जिन्हें मानवभक्षी टाइगर भी कहा जाता है

3. हाथी (Elephant)

भारत के खतरनाक जानवरों (Dangerous animals) में हाथी भी शुमार है प्रत्येक साल जहां शिकारी दांतों के लिए लगभग 1000 हाथियों को मारते हैं, वहीं भारत के अलग-अलग हिस्सों में हाथी द्वारा भी लगभग 2,000 लोगों को मार दिया जाता है

4. बिच्छू (Scorpion)

भारत में बिच्छू की 86 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें लगभग 50 प्रजातियां बेहद ही खतरनाक होती हैं, जो किसी की भी जान ले सकती हैं। इनकी वजह से प्रत्येक साल लगभग 86 से 100 लोगों की मौत हो जाती है

5. मच्छर (Mosquito)

मच्छर अपने डंक के कारण कई अलग-अलग रोग फैलाते हैं, जिनकी वजह से पुरे विशव में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। मच्छर के कारण फैलने वाले मलेरिया और डेंगू की वजह प्रत्येक साल भारत में भी सैकड़ो लोगों की मौत हो जाती है

6. कुत्ते (Dogs)

भारत में कुत्तों के कारण प्रत्येक साल 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत होती है। वहीं, इनके काटने की वजह से आए दिन हजारों लोग अपना इलाज कराने अस्पताल में भर्ती होते हैं

7. तेंदुआ (Leapord)

भारत के सबसे खतरनाक जानवरों में तेंदुऐ का भी स्थान है क्योंकि प्रत्येक वर्ष तेंदुएे के हमले की वजह से भारत में कई लोंगों की मौत हो जाती है हालांकि तेंदुआ एक जंगली जानवर है परन्तु जंगल से सटे हुएे इलाकाें में तेंदुऐं के हमलें आये दिन सुनने को मिलते हैं

8. भालू (Bear)

भारत के हिमालय में काले और भूरे भालू मिलते हैं। इनमें ब्लैक भालू बिना किसी कारण के लोगों पर हमला करने के लिए जाना जाता है। यह सुबह में लोगों पर सबसे ज्यादा हमला करता है

9. मगरमच्छ (Crocodile)

मगरमच्छ भी भारत के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है प्रत्येक साल यह कई लोगों को अपना शिकार बना लेता है। हालांकि, आंकड़े मौजूद नहीं हैं। बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा मगरमच्छ कावेरी (Cauvery) नदी में पाए जाते हैं

10. बंदर (Monkey)

बंदर एक बहुत खतरनाक जानवर है प्रत्येक साल बंदरों की वजह से भी कई लोगों की मौत हो जाती है बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं, जिसकी वजह से मौत तक हो जाती है



Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें