अभिमन्‍यु भारद्वाज 2:44:00 PM A+ A- Print Email
"जब जीरो दिया मेरे भारत ने दुनियॉ को तब गिन‍ती आयी, देता ना दशमलव भारत तो यूं चॉद पे जाना मुश्किल था" सन 1970 में आई फ़िल्म "पूरब और पश्चिम" का ये गाना आपने जरूर सुना होगा। वास्तव में भारतीय गणितज्ञ और वैज्ञानिकों का पूरी दुनियां में कोई सानी न‍हीं है आइये जानते है भारत के ऐसे ही कुछ गणित के जादूगरों के बारे में -

 भारतीय 10 महान गणितज्ञों की सूची

भारतीय 10 महान गणितज्ञों की सूची - list of 10 great Indian mathematicians in Hindi

1. आर्यभट्ट (Aryabhata)

इन्होने कहा था कि पृथ्वी प्रतिदिन अपनी ही धुरी पर घूमती है ना कि सूरज उन्होंने वैज्ञानिक रुप से सूर्य और चंद्र ग्रहणों की अवधारणा को समझाया था आर्यभट्ट प्रथम ने द्विघात समीकरण, त्रिकोणमिति, साइन सारणी, कोसाइन सारणी, वरसाइन सारणी, गोलीय त्रिकोणमिति, खगोलीय स्थिरांक, अंकगणित, बीजगणित आदि हमें दिए हैं

2. पिंगला (Pingala)

पिंगला भी महान गणितज्ञों में एक हैं उन्होंने संस्कृत में छंद शास्त्र लिखा था बाइनोमियल थियोरम यानि द्विपद प्रमेय के ज्ञान के बिना ही उन्होंने पास्कल त्रिकोण समझाया था

3. कात्यायन (Katyayana)

कात्यायन वैदिक काल के आखरी गणितज्ञ थे और उन्होंने कात्यायन सुलभ सूत्र लिखा था उन्होंने 2 के वर्ग मूल की पांच सही दशमलव स्थानों से गणना समझाई थी उन्होंने ज्यामिति और पाइथागोरस सिद्धांत में उल्लेखनीय योगदान दिया

4. जयदेव (Jaidev)

नौवीं शताब्दी के इस मशहूर गणितज्ञ ने चक्रीय विधि विकसित की जिसे ‘चक्रवला’ के रुप में जाना जाता है

5. महावीरा (Mahaveera)

इस दक्षिण भारतीय गणितज्ञ ने द्विघात और घन समीकरणों को हल करने की दिशा में बहुत योगदान दिया

6. ब्रह्मगुप्त (Brahmagupta)

उन्होंने ब्रम्हगुप्त प्रमेय और ब्रम्हगुप्त सूत्र दिया जिस पर लोकप्रिय हेरन सूत्र आधारित है ब्रम्हगुप्त ने गुणा के चार तरीके भी दिए थे

7. भास्कर प्रथम (Bhaskar First)

यह भारत के पहले गणितज्ञ थे जिन्होंने संख्या को दशमलव के रुप में हिंदू और अरबी शैली में लिखा था

8. भास्कराचार्य (Bhaskaracharya)

भास्कराचार्य ने ही बताया था कि अगर किसी संख्या को शून्य से भाग दिया जाये तो परिणाम अन्नत होता है साथ ही उन्होंने शून्य, क्रमचय और संयोजन और सर्डस के बारे में समझाया था

9. एस रामानुजन (S. Ramanujan)

ये आधुनिक भारत के बहुत प्रसिद्ध गणितज्ञ हैं गणित में पाई के अध्ययन का तरीका उनका बहुत बड़ा योगदान है

10. श्रीधराचार्य (shreedharaachaary)

श्री धराचार्य प्राचीन भारत के एक महान गणितज्ञ थे इन्होंने शून्य की व्याख्या की तथा द्विघात समीकरण को हल करने सम्बन्धी सूत्र का प्रतिपादन किया

List of Indian mathematicians, Top 10 Indian Mathematicians and their Contributions, Famous Indian Mathematicians Biography and their Contributions, Top 10 Most Famous Mathematicians in India, great indian mathematicians aryabhatta

Post a Comment

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कमेंट करते समय किसी भ्‍ाी प्रकार की अभ्रद्र भाषा का प्रयोग न करें